WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784377574', '92.222.104.213')

जल्द ही नए बंगले में शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री साय, मंत्री-अफसरों के बंगले भी लगभग तैयार - Somanshu News

जल्द ही नए बंगले में शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री साय, मंत्री-अफसरों के बंगले भी लगभग तैयार

जल्द ही नए बंगले में शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री साय, मंत्री-अफसरों के बंगले भी लगभग तैयार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही नवा रायपुर  में नव निर्मित सीएम हाउस में शिफ्ट हो सकते हैं। चर्चा है कि साय नवरात्रि या दीपावली के मौके पर नए CM हाउस में शिफ्ट होंगे, हालांकि इसको लेकर मुख्यमंत्री या सीएम निवास की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। नए सीएम हाउस में आज से पूजा अर्चना शुरू हो गई है। भवन का फ्रंट एलिवेशन का काम पूरा हो गया है। हाउस के अंदर साज सज्जा और लाइटिंग का काम चल रहा है। मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष के कुल 14 बंगले तैयार किए गए हैं।

एक जैसे हैं स्पीकर और मंत्री बंगले

मुख्यमंत्री निवास के पास ही 13 मंत्री और एक स्पीकर हाउस यानी विधानसभा अध्यक्ष का बंगला तैयार किया गया है। अंदर-बाहर से यह बंगले एक जैसे ही हैं। किसी भी बंगले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यानी अब मंत्रियों के बीच छोटे-बड़े बंगलों को लेकर कोई विवाद भी नहीं होगा। सभी 14 बंगलों का काम पूरा हो गया है।

8 एकड़ में बना

सीएम हाउस भी पूरी तरह से बनकर तैयार है सेक्टर 24 में 8 एकड़ के विशाल भूखंड में 65 करोड़ की लागत से बना है। इसके फ्रंट एलिवेशन का काम पूरा हो गया है और भीतर साज सज्जा और विद्युतीकरण चल रहा है। CM हाउस में 6 बेडरूम, फैमिली और लिविंग रूम, प्राइवेट थियेटर, हेल्थ सेंटर और बड़ी लाइब्रेरी होगी।

हाई टेक होगी सीएम हाउस की सुरक्षा

नए सीएम हाउस की सुरक्षा CCTV, टायर ब्लास्टर के साथ हाईटेक होगी। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। मंत्रियों के लिए बने बंगले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम रहने लगे हैं। वहीं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के बंगले में फिनिशिंग‌ ‌कार्य जारी है। उनके भी जल्द शिफ्ट होने की सूचना है।

पहली बार अफसरों के लिए बने आधा एकड़ में बंगले

राज्य के अफसरों को अभी तक 4000 वर्गफीट तक वाले ही बंगले मिलते आए हैं। रायपुर शहर में भी इसी तरह के बंगले सबसे ज्यादा हैं। देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी में बने बंगलों की साइज तो और भी कम है।

राज्य बनने के 23 साल बाद ऐसा हो रहा है जब अफसरों को बंगले आधा एकड़ यानी करीब 22000 वर्गफीट में बने होंगे। इसमें बड़ा एरिया लॉन का होगा। नवा रायपुर के सेक्टर 18 में अभी 78 अफसर बंगले तैयार हो रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *