WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784372437', '92.222.104.206')

शेयर-बाजार में 10% रिटर्न के नाम पर 10 लाख की ठगी - Somanshu News

शेयर-बाजार में 10% रिटर्न के नाम पर 10 लाख की ठगी

शेयर-बाजार में 10% रिटर्न के नाम पर 10 लाख की ठगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के युवक से 10 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। ठग ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया था। युवक ने अब गृहमंत्री विजय शर्मा से शिकायत की है। मामला जांजगीर के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

मामले में पीड़ित महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि वह दयालपुर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में रहता है। नवंबर 2023 में उसके दोस्त ने पीयूष जायसवाल नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया। उसने बताया कि यह शेयर मार्केट में पैसा लगाकर 10 प्रतिशत हर महीने ब्याज देता है। तुम्हें भी अगर अपने पैसे लगवाने हैं तो इसे दे दो।

नवंबर 2023 से 2024 के बीच महेंद्र ने पीयूष जायसवाल को पहले एक लाख रुपए नगद दिया, फिर पीयूष ने घर जाकर महेंद्र और उसके पिता के सामने 9 लाख रुपए लिए। उसने वादा किया कि हर महीने 10% ब्याज के हिसाब से पैसे देगा।

पीड़ित ने बताया कि पैसे लेने के बाद जब अगले महीने ब्याज के लिए संपर्क किया गया तो उसने कोई जवाब नही दिया। महेंद्र को शक हुआ तो उसने पीयूष के घर गया, लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला।

इसके बाद ठगी का एहसास होने पर महेंद्र ने जांजगीर के बम्हनीडीह थाने में FIR दर्ज करवाई। मामले में कोई एक्शन नहीं होने पर उसने बताया कि गृहमंत्री से भी इसकी शिकायत की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *