WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784527283', '198.244.226.129')

खाखी किड्स आज के बच्चे ही बनेंगे कल की सक्ति - Somanshu News

खाखी किड्स आज के बच्चे ही बनेंगे कल की सक्ति

खाखी किड्स आज के बच्चे ही बनेंगे कल की सक्ति

सक्ति  : बच्चों को चेंज एजेंट्स मानते हुए सक्ति जिले के हसौद थाना द्वारा खाखी किड्स के ज़रिये स्कूल में बच्चों को बनाया गया साइबर बडी और ट्रैफिक बडी।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) का कहना है कि, आज के बच्चे ही बनाएँगे कल का ज़िला, यदि एक बच्चा जागरूक होगा तो वो अपने परिवार, पड़ोस, मोहल्ले और गांव को भी जागरूक करेगा। आज कल टेक्नोलॉजी की चीज़ों में माँ-पिताजी अपने बच्चों से ही जानकारी लेते है, इस स्थिति में फ़्रॉडस्ट्र अगर फ्रॉड करने का प्रयास करेगा तो बच्चे अपने माता पिता, पड़ोसी को बता सकते हैं के “फ़ेक है”।

ये बच्चे हमारे फर्स्ट रेस्पोंडर्स होंगे।जिला सक्ति के स्कूलों में बच्चों को ट्रैफिक नियम एवं साइबर नियम की जानकारी देने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से. ) द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे बच्चों को साइबर एवं ट्रैफीक नियमों की जानकारी दी जाकर खाकी किड्स बनाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज दिनांक 28.09.2024 को ग्राम हसौद के आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल में जाकर साइबर फ्राड और ऑनलाइन मे होने वाली सभी फ्राड जैसे —
१. किसी भी व्यक्ति को जान कर अनजाने मे otp नही देना
2. किसी भी अनजान के साथ अपनी फोटो सहज न करना और दोस्ती न करना
3. लालच मे न पड़े कुछ भी फ्री नही है ऐसे कॉल से सावधान रहे ।
4. एप स्टोरे से हि एप एवं गेम डाउनलोड करे ।
5. अनचाहे लिंक में कदापि क्लिक न करे फोन हेक होगा ।
6. टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग से सावधान
7. सोशल मिडिया का उपयोग करते समय हमेशा सावधानी बरतना है
8. अपने सोशल मिडिया अकाउंट को हमेशा प्रायवेशी रखना है
9. अनजान व्यक्ति को अपना फोटो या अन्य अपना निजी जानकारी नहीं भेजना है |
10. फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मिडिया में अनजान व्यक्ति से दोस्ती ना करें
तथा इसी तरह
 ट्रैफिक बडी-
ट्रैफिक नियमों के संबंध में —
१ गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करे ।
2 शराब सेवन कर गाड़ी न चलाये लोगो को भी समझाये ।
३, गाड़ी चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग जरूरी है ।
४. गाड़ी चलाते वक्त किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक न करे ।
5. गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहने ।
6. गाड़ी हमेशा धीरे चलाये केवल पांच मिनट का हि अंतर है ।7. नाबालिक वाहन न चलाये |
8 वाहनों का बीमा होना आवश्यक है
9.मोटर सायकल में ट्रिपलिंग ना चले
10 कही भी एक्सीडेंट होने पर तुरंत 112 या 108 मे फ़ोन करके सुचना दें

बच्चों ने भी पुलिस का सहयोग करते हुए भारी उत्साह के साथ इस इनिशिएटिव को वेलकम किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *