WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784359919', '2a03:2880:f800:11::')

महिला ने बच्ची को बेरहमी से पीटा, महिला पर बच्चों को बंधक बनाकर गांजा बिकवाने का आरोप, ASP बोले- FIR दर्ज करेंगे - Somanshu News

महिला ने बच्ची को बेरहमी से पीटा, महिला पर बच्चों को बंधक बनाकर गांजा बिकवाने का आरोप, ASP बोले- FIR दर्ज करेंगे

महिला ने बच्ची को बेरहमी से पीटा, महिला पर बच्चों को बंधक बनाकर गांजा बिकवाने का आरोप, ASP बोले- FIR दर्ज करेंगे

सरगुजा  : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के मणिपुर में एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला उसे पाइप से पीट रही है। पिता अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन वो मारपीट करती दिख रही। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा बस्ती की है।

आरोप है कि, प्रीति सिंह उर्फ जरही गांजा बेचती है। कई बच्चों को अपने पास बंधक बनाकर उनसे भी गांजा बेचवाती है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि, महिला के खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा।

वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि, वो पूरे मोहल्ले को गांजा पिलाती है। आरोप है कि वह ग्रामीण इलाके के नाबालिग बच्चों को अपने पास रखती है। उनसे गांजा बिकवाती है। कई बार वो बच्चों को बेरहमी से पीटती है। कुछ बच्चियां वहां से भाग गई थी। इसलिए उन्हें घर बुलाया और पिटाई की।

मोहल्ले के लोग खाते हैं खौफ

मठपारा स्थानीय लोगों को कहना है कि, प्रीति सिंह का पूरे इलाके में आतंक है। पुलिस कर्मियों की भी जानकारी में है कि वो गांजे का कारोबार करती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। मोहल्ले के लोग भी उससे खौफ खाते हैं।

FIR दर्ज होगी, तलाश जारी- ASP

इस मामले में सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने कहा कि, महिला के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। वीडियो के आधार पर पीड़ित की तलाश की जा रही है। महिला के गांजा बेचने को लेकर भी जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *