WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784464552', '51.195.183.40')

अपने ही बिछाए जाल में फंसा शिकारी, करंट की चपेट में आने से तोड़ा दम - Somanshu News

अपने ही बिछाए जाल में फंसा शिकारी, करंट की चपेट में आने से तोड़ा दम

अपने ही बिछाए जाल में फंसा शिकारी, करंट की चपेट में आने से तोड़ा दम

कोरबा  : कोरबा में गोढ़ी जंगल में वन्य प्राणियों का शिकार करने करंट प्रवाहित तार को बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आने से एक शिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी मौके से भाग खड़े हुए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कुछ ग्रामीण जंगल में पुटु के लिए गए थे, जिनकी नजर तार पर पड़ी। ग्रामीणों ने देखा कि नीचे एक लाश पड़ी हुई है, जिसे देख सभी मौके से भाग खड़े हुए।इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई।

जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाया तार

बताया जा रहा है कि रामलाल कंवर (30) गांव में ही रहने वाले ग्रामीणों के साथ जंगली सुअर का शिकार करने गया हुआ था, जहां शिकार करने जंगल से गुजरे 11 केवी तार से जाल बिछाया गया था। लेकिन रामलाल अपने ही बिछाए जाल में फंस गया। तार की चपेट में आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तार, मोबाइल और डंडा बरामद

सिविल लाइन थाना में पदस्थ अश्वनी निरंकारी ने बताया कि घटनास्थल के पास से करंट प्रवाहित तार, मोबाइल और डंडे बरामद किए गए हैं। मृतक शादीशुदा था और उसके घर में पत्नी और तीन बेटियां है। वहीं मृतक इंडस्ट्रियल एरिया के दाना फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *