WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784448081', '51.89.129.252')

स्टेट बैंक की फर्जी शाखा खोल ग्राहकों से ठगी की कोशिश, पुलिस को देख मैनेजर भागा - Somanshu News

स्टेट बैंक की फर्जी शाखा खोल ग्राहकों से ठगी की कोशिश, पुलिस को देख मैनेजर भागा

स्टेट बैंक की फर्जी शाखा खोल ग्राहकों से ठगी की कोशिश, पुलिस को देख मैनेजर भागा

जांजगीर चांपा : ऑनलाइन ठगी, ओटीपी और पिन नंबर के नाम से अब तक लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आता था। सक्ती जिले में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर फर्जी बैंक शाखा खोला गया है।

जिले के मालखरौदा थाना के छापोरा ग्राम में स्टेट बैंक का शाखा खुला है। इसकी जानकारी स्टेट बैंक के अधिकारियों को नहीं है। स्टेट बैंक के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने मालखरौदा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच की है।

एसबीआई के अधिकारियों की शिकायत थी कि आरोपियों ने स्टेट बैंक का बड़ा बैनर लगाकर सेट अप लगाया था। जांच टीम मौके पर पहुंची, तो कथित बैंक मैनेजर फरार था। शाखा में छ कर्मचारी थे, जिन्होंने बताया कि पत्र और इंटरव्यू से एप्वॉइंट किया था।

उन्होंने बताया की शाखा में कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा था। उनको बाद में अन्य स्थान में पोस्टिंग किया जाता। मामले में पुलिस की टीम स्टेट बैंक के शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कथित ब्रांच मैनेजर पंकज के साथ रेखा साहू और मंधीर दास के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बैंक के कंप्यूटर सहित खाताधारकों के अकाउंट नंबर व अन्य कागजातों की जब्ती कर ली है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मामले के मुख्य आरोपित पंकज रेखा साहू व मंधीर दास अभी फरार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *