WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788052007', '216.73.216.188')

इन देशों में घूमने के लिए नहीं पड़ती वीजा की जरूरत, एक देश में तो पासपोर्ट भी नहीं लगता, कर लें सबसे सस्ती विदेश यात्रा - Somanshu News

इन देशों में घूमने के लिए नहीं पड़ती वीजा की जरूरत, एक देश में तो पासपोर्ट भी नहीं लगता, कर लें सबसे सस्ती विदेश यात्रा

इन देशों में घूमने के लिए नहीं पड़ती वीजा की जरूरत, एक देश में तो पासपोर्ट भी नहीं लगता, कर लें सबसे सस्ती विदेश यात्रा

पिछले कुछ सालों में टूरिज्म इंडस्ट्री ने काफी ग्रोथ की है। घूमना फिरना भले ही हमारा आपका शौक हो, लेकिन इससे देशों की इकॉनमी को बड़ा फायदा मिलता है। तभी को ऐसे कई देश हैं जो आपको वीजा फ्री टूरिज्म की सुविधा देते हैं। इन देशों में पर्यटन कमाई का बड़ा जरिया है। वीजा नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक इन देशों का रुख करते हैं। आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जहां घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होगी। आप काफी किफायती बजट में इन देशों की यात्रा कर सकते हैं।

टॉप वीजा फ्री देश कौन से हैं?

भूटान- पूर्वी हिमालय क्षेत्र में बसा भारत का पड़ोसी देश भूटान बेहद खूबसूरत है। भूटान जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। भूटान अपने शानदार मठों और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है।

बारबाडोस- कैरिबियन में बना बारबाडोस सूर्य प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के पुराने बीच और शानदार लोकल कल्चर लोगों को अट्रैक्ट करता है। बारबाडोस जाएं तो ऐतिहासिक ब्रिजटाउन औउ उसके गैरीसन को जरूर देखने जाएं।

हांगकांग- चीन का एक स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव एरिया है हांगकांग, जो काफी चहल-पहल भरा शहर है। आप बिना वीजा के हांगकांग जा सकते हैं। ये शहर अपने शानदार स्काईलाइन और कल्चर के लिए जाना जाता है। हांगकांग में आपको काफी मजा आएगा।

मालदीव- हिंद महासागर का खूबसूरत द्वीप मालदीव सैलानियों के बीच काफी फेमस है। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर मालदीव में छुट्टियां बिताने पहुंच जाते हैं। आप बिना वीजा के मालदीव जा सकते हैं। मालदीव अपने खूबसूरत ओवरवाटर बंगलों और क्रिस्टल-क्लियर पानी के लिए जाना जाता है। ये बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है।

मॉरीशस- अफ्रीका के तट पर बसा मॉरीशस एक द्वीप है, जो नेचर लवर्स के बीच काफी फेमस है। आप बिना वाजी के मॉरीशस घूम कर आ सकते हैं। यहां के प्राचीन समुद्र तट, लैगून और सीलाइफ आपको काफी पसंद आएगी।

नेपाल- भारत का पड़ोसी मुल्क है नेपाल, जहां आप बिना वीजा और पासपोर्ट के आसानी से घूमकर आ सकते हैं। हिमालय की चोटियों में बसा नेपाल ट्रेकर्स और एडवेंचरर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। काठमांडू के मंदिरों से लेकर पोखरा की शांति और सुंदरता आपको नेपाल का दीवाना बना देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *