WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784397226', '51.195.183.178')

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पामगढ़ पुलिस द्वारा महाविद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया - Somanshu News

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पामगढ़ पुलिस द्वारा महाविद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पामगढ़ पुलिस द्वारा महाविद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा  : विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ द्वारा पामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, गुड टच बेड टच हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, उपनिरी. लालन पटेल यातायात, प्रधान आर. विवेक सिंह सायबर सेल, महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की महिला सेल, महिला प्रआर. बालमति यादव थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *