WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784421302', '198.244.183.214')

ज्वेलरी संचालक से डेढ़ लाख की ठगी : नकली हार देकर असली सोने के गहने ले गए ठग, ज्वेलर्स ने दर्ज कराई FIR - Somanshu News

ज्वेलरी संचालक से डेढ़ लाख की ठगी : नकली हार देकर असली सोने के गहने ले गए ठग, ज्वेलर्स ने दर्ज कराई FIR

ज्वेलरी संचालक से डेढ़ लाख की ठगी : नकली हार देकर असली सोने के गहने ले गए ठग, ज्वेलर्स ने दर्ज कराई FIR

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में ज्वेलरी संचालक से धोखाधड़ी की गई है। शॉप में खरीदार बनकर पहुंचे महिला और पुरुष ने नकली सोने का हार देकर सोने की अंगूठी और चेन ले लिया। साथ ही 20 हजार 500 रुपए कैश भी ले लिए। शातिर ठग CCTV कैमरे में कैद हो गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सदर रोड में स्टेट बैंक के सामने मां ज्वेलर्स संचालित है। 18 सितंबर को शाम करीब 5.30 बजे एक महिला और पुरुष दुकान में आए। महिला ने अपना नाम गीता देवी और युवक ने अपना नाम धमेंद्र यादव बताया। दोनों ने स्वयं को भटगांव बस स्टैंड के पास का निवासी बताया।

अरुण सोनी ने हार रिटर्न में ले लिया। ठगों ने जो हार दिया था, उसकी रिटर्न की कीमत करीब 1.55 लाख रुपए थी। उनके द्वारा पसंद की गई ज्वेलरी की कीमत 1 लाख 32 हजार 700 रुपए थी। रिटर्न की राशि ज्यादा होने पर उन्होंने शेष राशि कैश में मांगी। अरुण सोनी ने उन्हें 20 हजार पांच 500 रुपए कैश दे दिया। दोनों ने ज्वेलरी का बिल लिया और चले गए।

हार में मात्र 15 प्रतिशत सोना निकला

अरुण सोनी ने दो दिनों बाद जब एक्सचेंज में मिले सोने के हार की जांच कराई तो वह नकली निकला। हार में मात्र 15 प्रतिशत सोना निकला। अरूण सोनी ने मामले की शिकायत कोतवाली अंबिकापुर थाने में दर्ज कराई है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 318(4), 319(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। दुकान में लगे CC कैमरों में दोनों आरोपी कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस दोनों की पहचान की कोशिश में जुटी है।

पहले भी हो चुकी है ठगी

जून माह में इसी तर्ज पर सदर रोड स्थित जगदंबा आभूषण भंडार में नकली सोने का हार थमाकर जालसाजों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए का असली सोने का चेन लिया और फरार हो गए थे। सुनियोजित तरीके से आरोपियों ने नकली हार में हॉलमार्क भी लगवाया था, इसलिए दुकान संचालक को संदेह नहीं हुआ।

दुकान संचालक ने बाद में सोने की शुद्धता की जांच पर वह नकली निकला। मामले में पुलिस ने झारखंड से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ठग कार से ठगी को अंजाम देने यहां आए थे। CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *