WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784727219', '216.73.216.43')

हाॅस्टल में बच्चे के साथ हैवानियत, छात्र बीमार, प्रिंसिपल और वार्डन को पुलिस ने लिया हिरासत में… - Somanshu News

हाॅस्टल में बच्चे के साथ हैवानियत, छात्र बीमार, प्रिंसिपल और वार्डन को पुलिस ने लिया हिरासत में…

हाॅस्टल में बच्चे के साथ हैवानियत, छात्र बीमार, प्रिंसिपल और वार्डन को पुलिस ने लिया हिरासत में…

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। हाॅस्टल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में हाॅस्टल के प्रिंसिपल और हाॅस्टल वार्डन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्चे की उम्र 7 साल बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चा हाॅस्टल में काफी बीमार था, जिसके बाद हाॅस्टल की वार्डन बच्चे की मां को बुलाई थी। बच्चे की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जब वो बीमारी की बात सुनकर हाॅस्टल पहुंची तो बच्चे की तबीयत काफी खराब थी। बच्चे की स्थिति ख़राब होता देख उसे एम्स में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि मेडिकल जांच में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य होने की जानकारी मिली।

पीड़िता ने आमानाका थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर केस डायरी को राखी थाना भेजा गया। पुलिस ने हाॅस्टल के प्रिंसिपल और वार्डन को हिरासत में लिया।

दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पाॅक्सों के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस से दोषियों पर उचित कार्रवाई की गुहार लगाईं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *