WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783056637', '198.244.168.202')

महिला से 88 लाख की ठगी, चौथा आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

महिला से 88 लाख की ठगी, चौथा आरोपी गिरफ्तार

महिला से 88 लाख की ठगी, चौथा आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर  में एक महिला से शेयर ट्रेडिंग के बहाने मुनाफा कमाने का झांसा देकर 88 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बजरंग यादव मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है। बजरंग ने ही ठगी के लिए मोबाइल अरेंज कराया था। पुलिस ने तकनीकी सबूत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

साइबर थाने में FIR दर्ज होने के बाद इस मामले में पुलिस में एक आरोपी को चेन्नई से पकड़ा था। जिस अकाउंट में फ्रॉड के रुपए के थे, वो ट्रस्ट के नाम पर खोला गया अकाउंट था। पुलिस ने बैंक अकाउंट अरेंज करने वाले 2 आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया था।

पूरा मामला…जानिए

रायपुर में रश्मि नाम की महिला ने ठगी की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला से मिले खातों की जानकारी, आईपी एड्रेस, फोन नंबर को जांचना शुरू किया। पुलिस को पी हरिकिशोर सिंह नाम के एक 44 साल के आदमी का पता चला। इसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस पल्लवरम चेन्नई पहुंच गई। वहां इसे पकड़ लिया गया।

सिम कार्ड अरेंज करने में फंसा

जांच में पता चला कि हरिकिशोर सिंह सिम कार्ड और खाते अरेंज करता था। फिर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर इस तरह की ठगी को अंजाम दिया करता था। पता चला कि इस आरोपी के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में भी एफआईआर दर्ज है।आरोपी हरि किशोर सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पैसे ट्रस्ट के बैंक खातों में डाला

इस मामले में हरि किशोरसिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के ट्रांजैक्शन और आईपी की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी पंकज दुबे और निखिल शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए है, वह ट्रस्ट के नाम से खोले गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *