WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782618692', '51.195.183.219')

जमीन दलालों ने महिला से कर ली 51 लाख की ठगी - Somanshu News

जमीन दलालों ने महिला से कर ली 51 लाख की ठगी

जमीन दलालों ने महिला से कर ली 51 लाख की ठगी

बिलासपुर  : जमीन दलालों ने महिला से 63 लाख रुपए में जमीन का सौदा करके उसे सिर्फ 12 लाख ही दिए। दस्तावेजों में रकम कम दिखाने की बात कहते हुए रजिस्ट्री भी करा ली। अब सौदे की बाकी रकम 51 लाख रुपए मांगने पर महिला को धमकाने लगे। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों जमीन दलालों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

सरकंडा मोपका स्थित विवेकानंद कॉलोनी की निवासी पूर्णिमा यादव के पति नाम पर ग्राम चोरहादेवरी रतनपुर में 6.65 एकड़ जमीन है। पति की मृत्यु के बाद यह जमीन पूर्णिमा व उसके बच्चों के नाम पर चढ़ गई। बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए भविष्य में रुपए की जरूरत थी। इसलिए उसने 2022 में रिश्तेदार के बेटे अरूण सोनी व उसके दो दोस्त विनय जांगड़े और धनंजय सिंह ठाकुर से इसे बेचने की बात की। प्रति एकड़ 9 लाख 50 हजार रुपए के हिसाब से 63 लाख रुपए तय जमीन का सौदा हुआ। उन्होंने पूर्णिमा को 12 लाख 5 हजार रुपए एडवांस दिए थे।

यूके से पार्सल भेजने का झांसा स्वास्थ्य सहायक से 5 लाख ठगे

फेसबुक फ्रेंड बनकर ठग ने महिला स्वास्थ्य सहायक से 4 लाख 77 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है। मामला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र का है। टिकरापारा निवासी हेमलता मैत्री स्वास्थ्य सहायक है। उनकी दोस्ती फेसबुक पर आनंद पटेल नामक व्यक्ति से हुई।

पटेल ने उन्हें बताया कि वह यूके में काम करता है। वहां से उसके लिए एक पार्सल भेज रहा है। 8 सितंबर को हेमलता को कस्टम विभाग से कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उनके पार्सल के लिए 4 लाख 5500 रुपए का भुगतान करना होगा। इस पर विश्वास करके हेमलता ने मोबाइल बैंकिंग से 25 हजार, फोन पे से 20 हजार 500 रुपए खाते में ट्रांसफर किए। अगले दिन फिर कॉल कर उन्हें पार्सल में कैश होना बताकर 1 लाख 55 हजार 700 रुपए देने की बात कही गई। हेमलता ने दोबारा बिना सोचे-समझे रुपए जमा कर दिए। इस प्रकार 4.77 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *