WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784723510', '216.73.216.43')

237 पदों पर वैकेंसी, CM साय ने ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती को दी मंजूरी - Somanshu News

237 पदों पर वैकेंसी, CM साय ने ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती को दी मंजूरी

237 पदों पर वैकेंसी, CM साय ने ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती को दी मंजूरी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवकों के सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। एक दो नहीं बल्कि पूरे 237 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए CM साय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। ये भर्तियां जल्द ही ग्रामीण आजीविका मिशन के अलग-अलग पदों पर होगी। CM साय ने अलग-अलग विभाग के अधिकारियों से कहा है कि विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियों को रोका न जाए। स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को खुद मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दी है।

इन पदों पर होगी भर्ती

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत ये वैकेंसी निकली है। जिसमें राज्य स्तर के कुल 09 और जिला स्तरीय 228 पद शामिल हैं। राज्य स्तरीय पदों में सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन), सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (फार्म आजीविका), प्रोग्रामर व लेखापाल के एक-एक पद एवं भृत्य के दो पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है।

जिला मिशन प्रबंधन इकाई के 228 पदों में जिला मिशन प्रबंधक के 02, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के विभिन्न 21, विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक के 23 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय समन्वयक के 98, लेखापाल के 10 एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के 49, कार्यालय सहायक, ऑपरेटर के 17 और भृत्य के 8 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर भर्ती होने से मिशन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण समुदायों को सीधा लाभ मिलेगा।

181 पदों पर भी होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ में 181 पदों पर PHE विभाग इंजीनियर्स की भर्ती करेगा। पीएचई विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए थे। जिसकी स्वीकृति के बाद अब 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह भर्ती न केवल विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि नागरिक सेवाओं में सुधार और योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी।

कामकाज की गुणवत्ता में होगा सुधार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है। इस फैसले से 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि नई भर्ती से विभाग के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी।

कौन-कौन से पद

पीएचई विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक, सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इसमें उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10, अनुरेखक के 37, सहायक ग्रेड-3 के 02, केमिस्ट के 12 और वाहन चालक के 02 पद शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *