WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784409536', '198.244.168.247')

गोवा के युवक ने रायपुर में युवती से किया दुष्कर्म - Somanshu News

गोवा के युवक ने रायपुर में युवती से किया दुष्कर्म

गोवा के युवक ने रायपुर में युवती से किया दुष्कर्म

रायपुर :  गोवा के युवक ने रायपुर में एक युवती से होटल में रेप किया है। होटल में काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, फिर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। युवती को कहा कि, ताजमहल देखने के लिए आगरा चलो वहीं शादी कर लेंगे। लेकिन उसने आगरा पहुंचकर युवती से शादी करने के बजाए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, वो रायपुर में एक होटल में काम करने के दौरान आरोपी प्रिंस डी सिल्वा से मिली। प्रिंस गोवा का रहने वाला है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई तो वह अक्सर फोन पर बात करने लगे। आरोपी युवती को कुछ काम के बहाने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां उसने अपने प्यार का इजहार कर जबरन रेप किया।

कहा- हम दोनों आगरा में शादी कर लेंगे

दुष्कर्म के बाद जब युवती ने विरोध किया, तो उसने कहा कि हम दोनों शादी कर लेंगे। आरोपी प्रिंस ने युवती को कहा कि ताजमहल देखने आगरा चलो, वहीं हम शादी कर लेंगे। जिसके बाद दोनों आगरा पहुंच गए। वहां आरोपी ने होटल लिया। फिर ने जब उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया।

मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

उसने आगरा के होटल में युवती के साथ वाद विवाद कर मारपीट किया। जिसके बाद युवती अपनी जान बचाकर घर वापस आ गई। आरोपी की हिम्मत बढ़ गई तो वह युवती के घर जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से मुकर गया। फिर वह फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने गंज पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

इस दौरान आरोपी फिर एक बार पीड़िता से मिलने के लिए रायपुर पहुंचा। तो पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी प्रिंस डी सिल्वा निवासी उत्तर गोवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में सेंट्रल जेल भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *