WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784743440', '216.73.216.25')

मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन में पहुंचे 2 हजार से ज्यादा लोग - Somanshu News

मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन में पहुंचे 2 हजार से ज्यादा लोग

मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन में पहुंचे 2 हजार से ज्यादा लोग

रायपुर  :  रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार की दोपहर 2 हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। अटके हुए सरकारी कामों की शिकायत लेकर ये सभी लोग CM साय से मुलाकात कर रहे हैं। पटवारी दफ्तर, पंचायत स्तर के काम, फसल से जुड़े मामले, जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें और आर्थिक मदद की मांग लेकर ये लोग पहुंचे हैं।

CM साय एक-एककर सभी से मुलाकात कर रहे हैं। जशपुर से आई दृष्टिबाधित युवती रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की है। मुख्यमंत्री ने सहायता का आश्वासन दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21 वर्ष) लीलाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरी व्हीकल, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27 वर्ष) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच और विवेक शर्मा (37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर दिया।

दिव्यांग कलाकार को मिली मदद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले की मदद की। िववेक ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के लिए सरकार से मदद मांगी। 15 हजार रुपये की सहायता राशि CM ने जारी की। राजधानी रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में माहिर हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *