WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788039016', '51.68.247.219')

मैट्रोमोनी एप पर दोस्ती, शादी का प्रस्ताव…फिर आरोपी ने होटल में मिलने बुलाया और किया दुष्कर्म - Somanshu News

मैट्रोमोनी एप पर दोस्ती, शादी का प्रस्ताव…फिर आरोपी ने होटल में मिलने बुलाया और किया दुष्कर्म

मैट्रोमोनी एप पर दोस्ती, शादी का प्रस्ताव…फिर आरोपी ने होटल में मिलने बुलाया और किया दुष्कर्म

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक महिला को मैट्रोमोनी एप पर अनजान युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने शादी का झांसा दिया। फिर होटली में बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता से मारपीट कर शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को मनेद्रगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने गंज थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि करीब 1 माह पहले उसका परिचय भारत मैट्रोमोनी एप के माध्यम से मनेन्द्रगढ़ निवासी संतोष कुमार राम से हुआ था। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पहली पत्नि का स्वर्गवास हो गया है और उसके दो बच्चे है। आरोपी ने शादी की बात कर महिला से उसका बायोडाटा मांगा। इसी बीच आरोपी संतोष कुमार निवासी बिहार वर्तमान पता मनेन्द्रगढ़ शादी करने का प्रस्ताव महिला से रखा। महिला ने भी हां कर दिया। फिर आरोपी ने महिला को फोन किया और बोला कि तुमसे शादी करने के लिये रायपुर आ रहा हूँ।

आरोपी मनेन्द्रगढ़ से ट्रेन में बैठकर रायपुर पहुंचा। गंज थाना क्षेत्र के एक होटल में रूककर पीड़िता को फोन कर मिलने बुलाया। शाम में मिलने गई तब संतोष इसे एक होटल के कमरा में ले गया और पीड़िता को तुमसे शादी करूंगा बोलकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दूसरे दिन सुबह आरोपी टिकिट लेकर आता हूँ कहकर रेल्वे स्टेशन गया और शराब पीकर होटल आया। जिसके बाद पीड़िता से शादी नहीं करूँगा कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ हाथ मुक्का से मारपीट भी किया।

पीड़िता दुखी होकर थाना गंज पहुंची और आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 327/2024 धारा 69, 296, 115 (2). 351(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी संतोष कुमार राम को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। साथ ही जेल वारंट पर केन्द्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- संतोष कुमार राम पिता राजमन राम उम्र 36 साल पता रामनगर जिला अनुपपूर म०प्र० हाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *