WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787993030', '216.73.217.146')

एटीएम से 500 की जगह निकलने लगे 2000 रुपए, लोगों की लगी लाइन, पुलिस ने एटीएम किया सील - Somanshu News

एटीएम से 500 की जगह निकलने लगे 2000 रुपए, लोगों की लगी लाइन, पुलिस ने एटीएम किया सील

एटीएम से 500 की जगह निकलने लगे 2000 रुपए, लोगों की लगी लाइन, पुलिस ने एटीएम किया सील

भिलाई :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के एटीएम से जब 500 रुपए निकाले गए, तो अचानक 2000 रुपए निकलने लगे। इसकी जानकारी लोगों को लगी, तो एटीएम के बाहर लाइन लग गई। बैंक मैनेजर ने एटीएम को बंद करने पहुंचे, तो लोगों ने उनसे भी धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। सुपेला पुलिस ने लोगों के हटाया और एटीएम को बंद कराया गया।

यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट का है। लक्ष्मी मार्केट के छाया पार्षद धनेश्वर चौहान ने बताया कि, शुक्रवार रात 8 बजे एक आदमी बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने गया था। उसने 500 रुपए निकालने के लिए एंट्री की, एटीएम ने 500-500 के चार नोट यानी 2000 हजार उगल दिए।

इसके बाद जानकारी लगने पर कई लोग अपना एटीएम लेकर पैसे निकालने पहुंच गए। महज आधे घंटे के अंदर वहां पैसा निकालने वालों की लाइन लग गई। एक दुकान संचालक ने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर ने सुपेला पुलिस को फोन किया।

जब बैंक मैनेजर एटीएम बंद कराने के लिए पहुंचे, तो लोगों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। उन्होंने मैनेजर से ही धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। सुपेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से भगाया। इसके बाद एटीएम को बंद कराया गया।

एटीएम को रात में कराया गया सील

बैंक मैनेजर ने तुरंत एटीएम संचालित करने वाली एजेंसी को फोन कर बुलाया। एजेंसी के इंजीनियर ने एटीएम को सील कर दिया। शनिवार सुबह से बैंक और एटीएम संचालन एजेंसी के इंजीनियर एटीएम में आई तकनीकी खराबी को सुधार रहे हैं। अभी तक यह नहीं पता चला पाया कि, एटीएम में कितना कैश डाला गया था और उसमें से कितनी रकम लोगों ने निकाली है।

खंगाले जा रहे हैं सभी बैंक अकाउंट

बैंक प्रबंधन सुबह से यह जांचने में जुटा है कि, किस अकाउंट के संचालक ने रात में एटीएम से कितने रुपए निकाले हैं। उसकी एंट्री और एटीएम से निकली रकम की जांच की जा रही है। इसके बाद सभी अकाउंट होल्डर को बुलाकर उनकी तस्दीक की जाएगी।

थाने में नहीं की गई कोई शिकायत

हालांकि, बैंक मैनेजर ने अभी तक सुपेला थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सुपेला पुलिस का कहना है कि, पुलिस की टीम जरूर पहुंची थी, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *