WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787993769', '216.73.217.9')

पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज - Somanshu News

पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

रायगढ़ :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति ने पत्नी से कहा कि, तुम सुंदर नहीं दिखती हो। सिर पर बाल कम है, फिर भी शादी किया। लेकिन 150 की जगह 125 सीसी का बाइक मिला है। जाओ मायके से 25 लाख लेकर आओ। अब पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जशपुर की रहने वाली 33 वर्षीय महिला की शादी 11 जून 2023 को रायगढ़ के कोतरा निवासी राजीव यादव के साथ रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के अगले दिन से पति राजीव यादव, सास विद्यावती यादव, ससुर त्रिभुवन लाल यादव और देवर संजीव यादव दहेज कम देने को लेकर ताना मारने लगे।

पति राजीव यह कहकर भी प्रताड़ित करता था कि, वह सुंदर नहीं है। उसके बाद भी उसने उससे शादी की है। सुसराल से 25 लाख रुपए लेकर आने को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। जिससे तंग आकर 28 अगस्त को जशपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शून्य में केस कोतरा रोड थाना पहुंचा। जहां पुलिस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सास कहती थी सब्जी अच्छा नहीं बनाती

शिकायत के अनुसार, सास विद्यावती यादव और देवर संजीव खाने में स्वादिष्ट सब्जी नहीं बनाती हो और सगाई में अच्छा नाश्ता नहीं देने की बात कहकर प्रताड़ित करते थे। पति भी यह कहता था कि, सिर पर कम बाल है, लेकिन इसके बाद भी शादी किया हूं।

मां को भी किया अपमानित

ससुराल वालों ने उसके मोबाइल को अपने पास रख लिया। इससे वह अपने मायके में बात नहीं कर पाती थी। मोबाइल बंद होने से मायके वालों का संपर्क विवाहिता से नहीं होने पर करीब एक माह बाद उसकी मां मिलने पहुंची, तो ससुराल पक्ष के लोग गाली-गालौज करते हुए उसे अपमानित करने लगे। जिसके बाद विवाहिता की मां लौट गई, तब मायके में शिकायत करने की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

बहू को कमरे में कर दिया बंद

विवाहिता ने अपने रिपोर्ट में बताया कि, उसके पति को भड़काने की बात को लेकर जब उसने अपने देवर संजीव को कहा, तो वो गाली-गालौज करने लगा। ससुराल वालों ने उसे कमरे में करीब एक घंटे तक बंद कर दिया। बाद में उसका पति आया और मारपीट करते हुए घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कहने लगा।

शादी में दिए थे कई सामान

बताया जा रहा है कि, विवाहिता के परिजनों ने शादी के समय कई सामान दिए थे। जिसमें फ्रीज, कूलर, टीवी, वाशिंग मशीन, सोफा, दीवान, सोने का हार, टाप्स, अंगूठी, माऊन टीका, चांदी का पायल, कमरधनी, 125 सीसी का पल्सर बाइक और घरेलू सामान अपने अनुसार दिए थे।

आत्महत्या का विचार, पर भाई के साथ मायके लौटी

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि, ससुराल पक्ष ने पड़ोस में बात करने से रोकते और कहीं आने-जाने भी नहीं देते थे। पति और ससुराल वालों लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। ऐसे में बार-बार आत्महत्या करने का विचार आने लगा था, लेकिन 23 दिसबंर को भाई उसे देखने ससुराल आया, तो सब कुछ बताते हुए वह उसके साथ वापस लौट गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *