WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781432512', '167.114.139.178')

सुबह खाली पेट एक कटोरी भरकर खाएं अंकुरित मूंग की दाल, सेहत को मिलेंगे एक साथ कई लाभ, मोटापे की भी होगी छुट्टी - Somanshu News

सुबह खाली पेट एक कटोरी भरकर खाएं अंकुरित मूंग की दाल, सेहत को मिलेंगे एक साथ कई लाभ, मोटापे की भी होगी छुट्टी

सुबह खाली पेट एक कटोरी भरकर खाएं अंकुरित मूंग की दाल, सेहत को मिलेंगे एक साथ कई लाभ, मोटापे की भी होगी छुट्टी

अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए लोग अंकुरित मूंग दाल का सेवन करते हैं।इसे खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।अगर आप मूंग दाल भिगोकर सुबह के समय खाली पेट करते हैं तो इससे न केवल वजन कम होगा रहेगा बल्कि शरीर कई बीमारियों से दूर रहेगा। सुबह के समय रोजाना एक कटोरी सेवन करने से आपका शरीर निरोगी होगा। तो, चलिए जानिए अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं?

पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग दाल:

मूंग दाल में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6 पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व बेहतरीन सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। मूंग दाल में मौजूद ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर, अनियमित दिल की धड़कन और मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने में मदद करते हैं।

इन परेशानियों में कारगर है अंकुरित मूंग दाल:

  • वजन होता है कम: अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अंकुरित मूंग दाल का सेवन शुरू करें। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर मेटाबोलिज़म को फास्ट करते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। यह लो कैलोरी युक्त फ़ूड है वजन तेजी से कम कर सकते हैं।
  • पाचन में फायदेमंद: भिगोये हुए मूंग फाइबर से भरपूर होते हैं तो में अगर आपका खाना जल्दी नहीं पचता है लगातार गैस ब्लोटिंग और कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होती है तो डाइट में अंकुरित मूंग दाल ज़रूर शामिल करें। यह दाल आपका खाना पचाने में सहायता करता है।
  • आंखों के लिए फायदेमंद: विटामिन ए से भरपूर अंकुरित मूंग दाल आँखों की रौशनी की बढ़ाती है। दरअसल, मूंग दाल में जिंक और विटामिन ए पोषक तत्व हैं, जो आंखों के लिए आवश्यक हैं। जिंक शरीर में विटामिन ए बनाने वाले एंजाइम को सक्रिय करता है, जो रतौंधी के लिए आदर्श है।ऐसे में अगर अंकुरित दाल का सेवन करने से आपकी आंखों न केवल हेल्दी होंगी बल्कि रौशनी भी बढ़ेगी।
  • इम्यूनिटी करे बूस्ट: मूंग दाल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पायी जाती है। ये आपके बॉडी में सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। साथ ही हरी मूंग दाल में सूजनरोधी गुण होते हैं जो पेट की जलन को शांत करने और पेट दर्द जैसे विकारों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *