WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787976327', '54.37.118.91')

नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर - Somanshu News

नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में गुरुवार को 16 वर्षीय अभिषेक ध्रुव खारुन नदी में नहाते समय तेज बहाव के कारण बह गया। यह घटना उस समय घटित हुई जब अभिषेक अपने दो दोस्तों के साथ शाम करीब 5 बजे नदी में स्नान करने गया था। अभिषेक जब नदी में नहा रहा था, तभी अचानक नदी में तेज बहाव आ गया। इस बहाव में अभिषेक बहने लगा और उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण अभिषेक बह गया। अभिषेक के दोस्तों ने तुरंत इस दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिन्होंने सीपत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण खोजबीन के बावजूद अभिषेक का कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से फिर से खोजबीन की। इस दौरान अभिषेक का शव घटनास्थल से लगभग 20 मीटर दूर जलकुम्भियों में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिषेक ध्रुव स्व. दुर्गेश ध्रुव का पुत्र था। उसकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक हुई थी और उसके परिवार में तीन भाई हैं। परिजनों ने बताया कि अभिषेक गूंगा था। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *