WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784716540', '2a03:2880:f800:1::')

सिलेंडरों में अवैध रीफिलिंग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 98 सिलेंडर जब्त, गोदाम संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई - Somanshu News

सिलेंडरों में अवैध रीफिलिंग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 98 सिलेंडर जब्त, गोदाम संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

सिलेंडरों में अवैध रीफिलिंग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 98 सिलेंडर जब्त, गोदाम संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

रायपुर: खाद्य विभाग की टीम ने आज रायपुर के अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग पर कार्रवाई की. इस दौरान अलग-अलग कंपनियों के 98 गैस सिलेंडर जब्त किए गए.

दरअसल घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग अभियान चला रहा है. खाद्य विभाग को आशोका हाईट्स अमन नगर मोवा के पास एक छोटे गोदाम में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलू गैस रिफिलिंग करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर 98 गैस सिलेंडर सहित बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलू एलपीजी गैस रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जैसे हथौड़ा, पाना-पेंचिस, बीस रेगुलेटर जब्त की है.

छापे के दौरान गोदाम में दो व्यक्तियों द्वारा 14 किलोग्राम के घरेलू गैस-सिलेंडरों में से गैस निकालकर पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग किया जा रहा था. खाद्य विभाग की टीम को मौके से विभिन्न कंपनियों के 14 किलोग्राम क्षमता के 16 गैस सिलेंडर, 4 कमर्शियल गैस उपयोग के एक्सपायरी सिलेंडर और 5 किलोग्राम क्षमता के 78 सिलेंडर मिले. घरेलू गैस के सिलेंडरों में एचपी कंपनी के 8, इंडियन कंपनी के 4, भारत कंपनी के 4 और पांच किलो क्षमता के 78 गैस सिलेंडर जब्त किए गए.

गोदाम संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के दल ने रिलाइंस कंपनी के चार एक्सपायरी व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए. मौके से एक हथौड़ा, दो पाना-पेंचिस, 20 रेगुलेटर और तीन पीतल की बांसुरियों सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए. साथ ही गोदाम संचालक के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम आदेश 2000 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जा रही है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *