WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786284337', '198.244.168.87')

यात्री बसों के संचालन में अनियमितता, 2 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना - Somanshu News

यात्री बसों के संचालन में अनियमितता, 2 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना

यात्री बसों के संचालन में अनियमितता, 2 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना

रायपुर:यात्री बसों के संचालन में मिल रही अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 9 और 10 सितंबर को परिवहन चेक पोस्ट पर तथा परिवहन उड़नदस्तों ने यात्री बसों की जांच की। 182 यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 8 हजार 700 रुपए के शमन शुल्क की वसूल की गई।

गौरतलब है कि बसों में क्षमता से अधिक सवारी और सामान का परिवहन करने, मनमाना किराया वसूली व बसों से संबंधित अन्य शिकायतें लगातार मिल रही थी। परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश तथा अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के मार्गदर्शन में बसों की सघन जांच के लिए यह अभियान चलाया गया।

परिवहन चेकपोस्ट तथा परिवहन उड़नदस्तों ने मोटरयान अधिनियम 1988, केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 तथा छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, नियम 1991 की विभिन्न धाराओं तथा नियमों के तहत् यह अभियान चलाया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी यात्री बसों के मालिकों तथा ड्राईवरों को नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *