WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787973384', '216.73.217.146')

सीमेंट के बढ़े हुए दामों को लेकर 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन - Somanshu News

सीमेंट के बढ़े हुए दामों को लेकर 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

सीमेंट के बढ़े हुए दामों को लेकर 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

रायपुर: सीमेंट के बढ़े दामों को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। 11 सितंबर को पूरे राज्य में प्रेसवार्ता की जाएगी। सरकार की नाकामियों को सामने रखा जाएगा। 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में सीमेंट की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की जाएगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि साय सरकार के मंत्री विधायक की अपनी सरकार से खुश नहीं है। लगातार वो लोग भी कांग्रेस के मुद्दों का समर्थन कर रहे हैं। सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं।

महंत ने कहा कि 4 दिन पहले मैंने धान को लेकर जो सवाल उठाया था, उस पर विष्णुदेव साय सरकार या उनको चलाने वाले किसी भी मंत्री या किसी भी दूसरे नेता का उस पर कोई जवाब नहीं आया। बेहद दुखद बात है।

क्या सरकार ने मान लिया 1 हजार करोड़ का घोटाला ?

महंत ने सवाल किया कि, क्या साय सरकार ने मान लिया है कि भाजपा सरकार में 1 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है ? डॉ. महंत ने कहा कि, प्रदेश में विपक्ष सकारात्मक भूमिका के साथ जनता के दुख दर्द और समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। अब तो विपक्ष के साथ-साथ दुर्ग के भाजपा के सांसद विजय बघेल ने भी साय सरकार को अपने वादे निभाने का स्मरण कराया है।

बृजमोहन ने भी उठाया सीमेंट के दाम का मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और 8 बार के विधायक, मंत्री रहे रायपुर लोकसभा के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी छत्तीसगढ़ में सीमेंट के एका एक बढ़े दर को लेकर सवाल उठाया है। प्रति बोरी 50 रुपए के दर से कीमत में जो वृद्धि हुई है, उसे कम करने को कहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *