WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788143995', '2a03:2880:f814:15::')

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, मचा हड़कंप - Somanshu News

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

बलौदाबाजार : जिले से बड़ी खबर सामने आरही है, यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गयी। घटना लटूवा के पास मोहतरा गांव की है। वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली का कहर उस वक्त लोगों पर गिरा, जब खेत में काम चल रहा । करीब दर्जन भर लोग खेत के किनारे पेड़ के नीचे छुपे थे , इसी दौरान खेत में ही आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें 7 लोगों को आकाशीय बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण तालाब किनारे पेड़ के नीचे सभी लोग खड़े थे। मृतकों में 1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष 2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष 3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष 4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष 5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल 6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष और 7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल शामिल हैं। वहीं घायलों में 1. विशंभर पिता थनवार 2. बिट्टू साहू और 3. चेतन साहू है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *