WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787973405', '216.73.217.146')

गणेश पंडाल में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत - Somanshu News

गणेश पंडाल में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत

गणेश पंडाल में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में दो सगे समेत 3 भाइयों की मौत हो गई। गणेश पंडाल में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। बवाल को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला को खुद घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदनी खुंदनी गांव की है।

दरअसल, 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की तरफ से गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचकर डांस करने लगे। इस पर समिति के लोगों और उनके बीच विवाद हो गया।

विवाद शांत होने के बाद शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया। आपस में बात कर सुलह करवा दिया। इसके बाद 7 सिंतबर की रात 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा, तो धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा।

इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि, इस खूनी संघर्ष में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आकाश को अधिक चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि, थाना प्रभारी को विवाद की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन युवकों की मौत हो गई।

गांव में बनी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति

अभी पूरे गांव में तनाव का माहौल है। थाना क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए घटना स्थल और दोनों मोहल्ले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *