WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781685317', '216.73.217.32')

केशकाल घाटी में लगा मेगा जाम, 48 घंटे से नहीं खुल पाया रास्ता, वाहनों की लगी लंबी कतार, राहगीर परेशान - Somanshu News

केशकाल घाटी में लगा मेगा जाम, 48 घंटे से नहीं खुल पाया रास्ता, वाहनों की लगी लंबी कतार, राहगीर परेशान

केशकाल घाटी में लगा मेगा जाम, 48 घंटे से नहीं खुल पाया रास्ता, वाहनों की लगी लंबी कतार, राहगीर परेशान

कोंडागांव:  केशकाल घाटी में मेगा जाम लगने की खबर आ रही है। मेगा जाम 48 घंटे से लगा हुआ है। इसमें कई यात्री गाड़ी, ट्रक, चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम के कारण राहगीरों समेत आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार केशकाल घाटी में लंबा जाम लगा है। बताया जा रहा है कि जाम को लगे 48 घंटे हो चुके है, जो अब तक नही हट पाया है। जाम के कारण दिन भर से रायपुर से जगदलपुर व जगदलपुर से रायपुर जाने वाले यात्री अत्याधिक परेशान है।

जाम 24 घंटे से रुक रुक कर लगा रहा है। जाम के कारण राहगीर समेत आमजनता त्रस्त हो गई है। केशकाल पुलिस वनवे कर यातायात बहाल करने में जुटी। जाम में यात्री गाड़ियां फंसी है और यात्री बेहद परेशान हो रहे है। ​जाम के कारण केशकाल शहर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *