WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780791625', '198.244.183.20')

चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - Somanshu News

चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चोटीगुडा निवासी 49 वर्षीय महिला की हत्या उसके पति ने चरित्र शंका में कर दी। उक्त बातें जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के बेटे ने बताई है।रतना राठिया पति बसंत राठिया उम्र 49 वर्ष अपने परिवार के साथ ग्राम चोटीगुडा में रहती थी। उसका पति अक्सर उसके ऊपर चरित्र शंका कर उसके साथ मारपीट किया करता था। जब वह अकेले थे तब इसी बीच पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से जोरदार वार करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।

जैसे ही इस घटना की जानकारी उसके बेटे को हुई तब घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों को दी और पीड़िता को घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने रतन बाई रतिया को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल घरघोड़ा पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *