WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788078557', '216.73.216.64')

भिलाई में SSB जवान ने किया सुसाइड का प्रयास, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर - Somanshu News

भिलाई में SSB जवान ने किया सुसाइड का प्रयास, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

भिलाई में SSB जवान ने किया सुसाइड का प्रयास, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

भिलाई : भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। यहां ट्रांजिट कैंप में तैनात एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान को आनन-फानन में अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद कैंप में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जवान हरियाणा का निवासी है और वह 28वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

दरअसल, यह घटना भिलाई के ट्रांजिट कैंप की है। जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद जवानों और अधिकारियों ने जवान को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच के बाद ही जवान की आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता चल पाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *