WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781848487', '92.222.104.219')

नकली पिस्तौल के दम पर महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुए 3 लुटेरे, 24 घंटे में पकड़े गए - Somanshu News

नकली पिस्तौल के दम पर महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुए 3 लुटेरे, 24 घंटे में पकड़े गए

नकली पिस्तौल के दम पर महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुए 3 लुटेरे, 24 घंटे में पकड़े गए

बिलासपुर :  महिला के घर में घुसकर नकली पिस्तौल के दम पर लूट करने वाले 3 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि शुक्रवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के भूमि विहार कॉलोनी में ​तीन लुटेरों ने महिला के घर में घुसकर नकली पिस्तौल दिखाकर अंगूठी और मंगलसूत्र लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की खोज शुरू की।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने लूटे गए जेवर और नकली पिस्तौल जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसपी रजनेश ने बताया कि लुटेरों से पूछताछ जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *