WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784605632', '216.73.216.43')

श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराई - Somanshu News

श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराई

श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराई

कोलंबो : श्रीलंका ने इतिहास पलटते हुए भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज हरा दी है। टीम ने कोलंबो में तीसरा वनडे 110 रन से जीता। बुधवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 7 विकेट खोकर 248 रन बना दिए। भारत 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गया।

श्रीलंका से अविष्का फर्नांडो ने 96, कुसल मेंडिस ने 59 और पाथुम निसांका ने 45 रन बनाए। भारत से डेब्यू कर रहे रियान पराग ने 3 विकेट लिए। बैटिंग में भारत से रोहित शर्मा ने 35, वॉशिंगटन सुंदर ने 30, विराट कोहली ने 20 और रियान पराग ने 15 रन बनाए। श्रीलंका से दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। जेफरी वांडरसे और महीश तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले।

श्रीलंका ने 1997 में भारत को आखिरी बार वनडे सीरीज हराई थी। तब 4 वनडे की सीरीज टीम ने 3-0 से जीती थी। इसके बाद दोनों ने 2 से ज्यादा मैचों की 11 वनडे सीरीज खेलीं, सभी में भारत को जीत मिली थी। श्रीलंका ने अब जाकर 3 वनडे की सीरीज 2-0 से जीती। पहला वनडे टाई रहा, बाकी 2 में होम टीम को जीत मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *