WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784396377', '51.195.244.129')

शराब पीने मांगा पैसे, नहीं देने पर बुजुर्ग मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या - Somanshu News

शराब पीने मांगा पैसे, नहीं देने पर बुजुर्ग मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

शराब पीने मांगा पैसे, नहीं देने पर बुजुर्ग मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

जगदलपुर/कोंडागांव :  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक शराबी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। बेटा शराब पीने के लिए अपने बुजुर्ग मां-बाप से पैसे मांग रहा था। जब पैसे नहीं दिए तो उनकी पिटाई कर दी। जिससे मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सिदावंड गांव निवासी सोभीराम मरकाम (37) शराब पीने का आदी था। 4 अगस्त की रात शराब पीकर घर आया था उसे और शराब पीना था जिसके लिए उसके पास पैसे नहीं थे। उसने अपनी बुजुर्ग मां उपासिन बाई और पिता जेठूराम मरकाम से पैसे मांगे। जब माता-पिता ने कहा कि, हमारे पास पैसे नहीं हैं, तो इस बात से वो आवेश में आ गया।

उसने पहले अपने माता-पिता को गालियां दी,​​​​ फिर घर पर रखे लाठी से दोनों की पिटाई करने लगा। जिससे पिता के कान और हाथ में चोटें आई हैं। मां के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई, जिससे महिला उपासिन बाई मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई।

बुजुर्ग जेठूराम मरकाम किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पिता का अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं, महिला उपासिन बाई के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 109, 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *