WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783051284', '113.181.142.24')

कीटनाशक दवाई विक्रेताओं के यहाँ जांच की खानापूर्ति कर सैकड़ों अवैध कीटनाशक औषधि दुकानों पर वसूली का आरोप - Somanshu News

कीटनाशक दवाई विक्रेताओं के यहाँ जांच की खानापूर्ति कर सैकड़ों अवैध कीटनाशक औषधि दुकानों पर वसूली का आरोप

कीटनाशक दवाई विक्रेताओं के यहाँ जांच की खानापूर्ति कर सैकड़ों अवैध कीटनाशक औषधि दुकानों पर वसूली का आरोप

जैजैपुर :  विगत लम्बे समय से कृषि विभाग के जिम्मेदार नौकर शाहों के संरक्षण में सक्ती जिले में कुकुरमुत्ते की तरह गांव गली हर वार्ड मुहल्ला में धड़ल्ले से अवैध बिक रहे गुणवत्ता विहीन एक्सपायरी डेट की कीटनाशक औषधि भंण्डाण पर कार्रवाई चुन चुनकर मालखरौदा के ही व्यापारियों को टारगेट बनाना निंदनीय है | कृषि विभाग के इमानदार अफसर इतनी ही संजीदगी के साथ किसानों के लिए आने वाले बीजों का वितरण उत्पादन पर ध्यान देते तो धान उत्पादन के साथ जांजगीर – चांपा एवं  सक्ती जिले में फसलचक्र परिवर्तन तीन दलहन उत्पादन में भी कीर्तिमान स्थापित करता पर दुर्भाग्य है,यहाँ के लघु सीमांत अनुसुचित जाति जन जाति के किसानों के लिए तथा प्रदर्शन के लिए गेहूं मक्का  मुंगफली अरहर उड़द मुंग सहित अन्य बीज किसानों के खेत के बजाय व्यापारियों की मिली भगत कर विभागीय कर्मचारी छुटभैये नेताओं के पेट में बोये जाने के खबर के बावजूद वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनु विभागीय अधिकारी उप संचालक कभी मौका मुआयना करना मुनासिब नहीं समझते जरूरत भी क्या है, घर बैठे कमीशन एक दो कीटनाशक दवाई विक्रेताओं के यहाँ जांच की खानापूर्ति कर सैकड़ों कीटनाशक औषधि अवैध रासायनिक खाद विक्रेताओं के मन में दहशत फैलाकर अवैध वसूली किये जाने का आरोप लग रहा है जो समझ से परे हुए है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *