जैजैपुर क्षेत्र के कोटेतरा गांव में फैला डायरिया, तीन दिन में लगभग 70 चपेट में
गांवो के एक स्कूल एवं गुड़ी चौक में डाक्टरो ने लगाया कैंप
जैजैपुर : जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटेतरा गांव में डायरिया ने पांव पसार लिए हैं। यहां तीन दिन के भीतर लगभग 70 से 80 ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। चिकित्सा कर्मियों की टीम ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों का उपचार शुरू कर दिया है।बीएमओ ने कहा कि रविवार से ही टीम यहां कैंप लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है।काफी संख्या में ग्रामीण उल्टी दस्त से बेहाल है। बताया जा रहा है दूषित पेयजल के कारण लोग बीमार पड़े हैं। शासन प्रशासन ग्रामीणों की स्वास्थ्य ठीक करने में स्वास्थ्य विभाग पीएचई विभाग के साथ प्रशासनिक अमला जोर शोर से लगे हुए है पूरे पल पल की खबर भी वर्षा रानी चिकनजुरी सीईओ जनपद पंचायत ले रही है और प्रशासन की अधिकारियों की लगातार संपर्क बनाई हुई है बरहाल जो भी हो ग्रामीणों की स्वास्थ्य ठीक होने की कामना की जा रही है ।
