बेलादुला में प्राथमिक शाला स्कूल के छत का प्लास्टर बच्चों पर गिरा, दो छात्रा का सिर फटा

बताया जा रहा है कि स्कूल में सोमवार को क्लास में शिक्षक पढ़ा रहे थे तभी प्लास्टर बच्चों पर गिर गया। जिसमें दो बच्चे घायल हो गए। दोनो बच्चों को अस्पताल पहुंचाये है। दोनों की काफी चोटें आई हैं।

बेलादुला प्राथमिक विद्यालय में सरकारी स्कूल का छत का प्लास्टर बच्चों पर गिरा
जैजैपुर : सक्ती जिले के विकास खण्ड जैजैपुर अंतर्गत बेलादुला स्थित प्राथमिक विद्यालय के छत का प्लास्टर गिर गया। इस हादसे में दो बच्चे जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार, स्कूल का छत गिरने से दो बालिका का सिर फट गया है और उसे चोटें आई है।।

कक्षा चलने के दौरान प्लास्टर गिरा
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बेलादुला स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को तेज आवाज के साथ छत गिरने से अफरातफरी मच गई। वहां बैठे दर्जनभर बच्चें और शिक्षक बाल-बाल बच गए। हालांकि, इसकी जद में आने से दो बच्चे जख्मी हो गए।
