WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784618559', '2a03:2880:f800:3::')

अमेरिका में मंदी की आशंका, सेंसेक्स 2,600 अंक गिरा : 78,000 के करीब पहुंचा, निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे - Somanshu News

अमेरिका में मंदी की आशंका, सेंसेक्स 2,600 अंक गिरा : 78,000 के करीब पहुंचा, निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे

अमेरिका में मंदी की आशंका, सेंसेक्स 2,600 अंक गिरा : 78,000 के करीब पहुंचा, निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे

मुंबई : अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को सेंसेक्स में 2,600 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। ये 78,000 के करीब आ गया है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 800 अंक की गिरावट है, ये 23,900 के स्तर पर आ गया है।

आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी, बैंक, मेटल और ऑटो इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं आईटी, मीडिया और ऑयल इंडेक्स भी करीब 3% नीचे हैं। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और टाटा स्टील हैं, जो करीब 4% नीचे हैं।

ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका, इसलिए भी बाजार गिरा

  • ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
  • अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।
  • वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। वे अब केश बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।
  • भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।

बाजार की गिरावट में निवेशकों के 15 लाख करोड़ रुपए डूबे

शेयर बाजार में तेज बिकवाली से निवेशकों को करीब 15 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 11:20 बजे तक बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 441 लाख करोड़ रुपए हो गया। शुक्रवाल को यह लगभग ₹457 लाख करोड़ था।

जापान का निक्‍केई 9.50% टूटा, कोरिया कोस्पी 8% नीचे

एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 9% से ज्यादा की गिरावट है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 8% नीचे है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.55% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.79% की गिरावट है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोन्स 1.51% गिरकर बंद हुआ था।

ओला के IPO का दूसरा दिन, 6 अगस्त को बंद होगा

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस IPO में 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *