WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784351450', '2a03:2880:f800:3::')

एमपी के सागर में दीवार गिरी, 8 बच्चों की मौत - Somanshu News

एमपी के सागर में दीवार गिरी, 8 बच्चों की मौत

एमपी के सागर में दीवार गिरी, 8 बच्चों की मौत

सागर :  सागर में दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई जबकि 4 बच्चे घायल हैं। इनमें से ज्यादातर 10 से 14 साल के हैं। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे रहली विधानसभा के शाहपुर में हुआ। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह से ही लोग शिवलिंग बनाने पहुंच जाते हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे।

मंदिर में जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, उसके लगे मकान की दीवार अचानक ढह गई। यह मकान करीब 50 साल पुराना है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। ​​​​​​रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे।

4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाहपुर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *