WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784780265', '216.73.216.25')

नाबालिग गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

नाबालिग गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  : राजधानी रायपुर में आपसी विवाद के चलते नाबालिग गर्लफ्रेंड को उसके आशिक ने चाकू मार दिया। उसके छाती, गले और हाथ पर चोटें आई है। जिसके बाद खून से लथपथ युवती को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कबीर नगर पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कबीरनगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी चरणदास गायकवाड़ सलोनी गांव का रहने वाला है। वह एक नाबालिग से करीब ढाई तीन महीने से बातचीत कर रहा था। दोनों रिलेशन में थे। तभी पीड़िता ने युवक की हरकतें ठीक न होने की वजह से बात करना बंद कर दिया। इस बात से चरणदास नाराज हो गया। उसने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया।

चरण दास के कहने पर पीड़िता उससे मिलने के लिए अटारी आश्रम के पास आई। जब चरणदास ने उससे कहा कि, तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की नहीं होने दूंगा। यह कहते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू हत्या करने की नीयत से मारा था। जिससे उसके गले सीन हाथों से खून बहने लगा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने पीड़िता को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले की सूचना मिलते ही कबीरनगर पुलिस ने चरणदास गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *