WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781169474', '51.89.129.112')

90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी से नहीं आया जवाब, नौ साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है बांग्लादेशी विमान - Somanshu News

90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी से नहीं आया जवाब, नौ साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है बांग्लादेशी विमान

90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी से नहीं आया जवाब, नौ साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है बांग्लादेशी विमान

 

रायपुर : बीते नौ वर्षों से रायपुर विमानतल में खड़ा बांग्लादेशी विमान अब यहां के लिए सफेद हाथी की तरह हो गया है। बताया जा रहा है कि इन नौ वर्षों में इसका पार्किंग शुल्क ही करीब चार करोड़ पहुंच चुका है। पिछले दिनों रायपुर विमानतल अथॉरिटी द्वारा इसके नीलामी की भी तैयारी की जा रही थी और कानूनी सलाहकारों से सलाह ली जा रही थी। लेकिन अब फिर से मामला ठंडा हो गया है। रायपुर विमानतल अथॉरिटी का कहना है कि इस बारे में सारी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है और मुख्यालय की अनुमति के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। मालूम हो कि सात अगस्त 2024 को इस बांग्लादेशी विमान को रायपुर विमानतल में ठहरे नौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक एसडी शर्मा ने बताया कि यह नीतिगत मामला है और सारी रिपोर्ट हमारे द्वारा मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। अब इस विमान के संबंध में मुख्यालय ही कोई फैसला करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *