WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780804490', '216.73.216.79')

जैजैपुर थाना अंतर्गत तीन जगह पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपी को किया गिरफ्तार - Somanshu News

जैजैपुर थाना अंतर्गत तीन जगह पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

जैजैपुर थाना अंतर्गत तीन जगह पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

 

मोटर साइकिल बुलेट,सोना चांदी की जेवरात एवं नगदी रकम चोरी का समान जप्त

जैजैपुर थाना के तेजतर्राज प्रभारी ललित चन्द्रा ने चोरो को पकड़ ही डाला और सलाखें भेजने में हुए कामयाब

सक्ति :  आपको बता दे कि एक ही रात में तीन गांवो पर चोरी करने वाले आरोपी अमृत पटेल उर्फ पतालू पिता रामलाल उम्र 33 साल साकिन राजापारा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, गिरधर बैरागी उर्फ राजगीर पिता सीताराम बैरागी उम्र 36 साल ग्राम पोता थाना मालखरौदा, जिला सक्ती,हाल मु. जमनीपाली फौजी चौक कोरबा जिला कोरबा, अजय निषाद उर्फ सोनू पिता रेशम लाल निषाद उम्र 32 साल ग्राम वार्ड न. 09 प्रेमप्रताप कॉलोनी सिटी कोतवाली रायगढ़, नागेंद्र कुमार पटेल उर्फ नागिन पिता धनीराम पटेल उम्र 24 साल ग्राम वार्ड न. 04 बंधवा तलब ईदगाह पारा सक्ति थाना व जिला सक्ति,किशन बैरागी पिता गोरेलाल बैरागी उम्र 25 साल ग्राम बरपाली,थाना उरगा, जिला कोरबा (छ. ग.) उक्त मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी शैलेंद्र कुमार साहू पिता सीताराम साहू उम्र 20 साल ग्राम कोटेतरा का थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 18जुलाई2024 के रात्रि घर के सभी सदस्य खाना खा कर सो गए थे की रात्रि करीबन 01.00 बजे 4–5 अज्ञात व्यक्ति कमरा के अंदर घुस अलमारी को तोड़कर 2,67,000 रुपए, 01 नग सोने का हार 25 ग्राम , 02 जोड़ी चांदी का पायल एवम 03 नग मोबाइल को चोरी कर ले गया है तथा साथ ही मारपीट कर चोट पहुंचाया है।

इसी तरह प्रार्थी मितेंद्र सिदर निवासी ग्राम कचंदा का थाना उपस्थित होकर अपने घर के अलमारी में रखे सोने का हार , सोने का लटकन, चांदी का पायल एवम नगदी रकम 4000 रुपए को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है , तथा इसी तरह प्रार्थी हेमंत चंद्रा ग्राम खम्हारडीह का थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसके घर के परछी में रखे 01 नग बुलेट मोटर सायकल , 03 नग मोबाइल तथा 7000 रुपए को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थीगण के रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध कमांक 154/2024 धारा 331(6),305(क) B.N.S. अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 331(4), 305(क),3(5) B.N.S. 2023 तथा अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 331(4), 305(क),3(5) B.N.S. 2023 पंजीबद्ध कर माल मुलजिम पतासाजी में लिया गया दौरान माल मुलजिम पतासजी एवं मुकबीर सूचना एवं सीसीटीव्ही फुटेज, कॉल डिटेल तथा साइबर टीम की मदद से संदेही अमृत पटेल निवासी राजापारा चांपा का पहचान होना पाया।

मामला गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा. पु. से.)अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल (रा. पु.से.) एवं श्री मनीष कुंवर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती जिला सक्ती के द्वारा माल मशरूका को जप्त करने एवं आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया,जिसके परिपालन में दिनांक 01अगस्त 2024 को मामले के संदेही अमृत पटेल एवं अजय निषाद को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर उपरोक्त आरोपीगण के साथ मिलकर थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा,खम्हारडीह कचंदा एवं चौकी फगुरम क्षेत्र ग्राम सपिया , तथा दिनांक 24जुलाई 2024 के दरमियानी रात थाना नगरदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे में चोरी करना स्वीकार किया तब उपरोक्त सभी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन अनुसार अमृत पटेल के घर में चोरी किए बुलेट मोटर सायकल, सोना चांदी की जेवरात,नगदी रकम एवं गिरधर बैरागी के घर से 01 नग L.E.D. T.V. को बरामद कर जप्त किया गया।आरोपीगणो द्वारा नगदी रकम और कुछ जेवरात को जुआ में हारना तथा कुछ पैसे खर्च होना बताया गया। अरोपीगणो द्वारा अपराध स्वीकार करने एवं उनके विरुद्ध साक्ष्य सबूत पाए जाने पर आरोपीगण को दिनांक 02 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ललित कुमार चंद्रा निरीक्षक अमित सिंह, स. उ. नि. एच. एन. ताम्रकार आरक्षक शत्रुघ्न जांगड़े ,रामकुमार उरांव, प्रह्लाद सोनवानी, सायबर टीम प्र.आर. प्रेम राठौर, फारुख खान, एलेक्स मिंज, खगेश राठौर, कमलेश लहरे, पवन सांडे, दिनेश पटेल, गोविंद पटेल, संतोष मानिकपुरी, राधेश्याम टंडन, ज्वाला नेताम, मुकेश कश्यप, मुकेश सीदार, चंदू सिदार,मनोज खटर्जी का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *