WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782709131', '216.73.216.145')

महापौर एजाज ढेबर ने SSP से मुलाकात कर दी आत्महत्या की धमकी - Somanshu News

महापौर एजाज ढेबर ने SSP से मुलाकात कर दी आत्महत्या की धमकी

महापौर एजाज ढेबर ने SSP से मुलाकात कर दी आत्महत्या की धमकी

रायुपर  : विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से बदसलूकी के आरोप में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में को महापौर ढेबर ने आज रायपुर एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन में मौजूद 25000 हजार लोगों पर FIR करने कहा या फिर FIR को शून्य करने की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी भी दी। इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, सभापति प्रमोद दुबे और कांग्रेस के पार्षद एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बता दें कि, 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इस दौरान कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। विधानसभा घेराव के दौरान रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में महापौर एजाज ढेबर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते और गाली गलौज करते हुए नजर आए थे। भाजपा ने महापौर ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं पुलिस ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ज्ञापन सौंपने के दौरान महापौर एजाज ढेबर ने मीडिया से कहा कि FIR वापस नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगा और चिट्ठी में SSP संतोष सिंह का नाम लिखने की बात कही।

उन्होंने आगे बात करते हुए आत्महत्या की धमकी भी दे डाली और कहा की वह भाजपा के राजनीतिक वैमनस्य के कारण उठाए गए इस कदम से भी व्यथित हैं और पिछले 3-4 दिन से सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आगामी नगरी निकाय चुनाव में इस मसले का फायदा उठाने का भी आरोप लगाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *