WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780176107', '54.37.118.67')

आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है घंटों तक स्मार्टफोन यूज करने की आदत, जिंदगी भर पड़ सकता है पछताना - Somanshu News

आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है घंटों तक स्मार्टफोन यूज करने की आदत, जिंदगी भर पड़ सकता है पछताना

आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है घंटों तक स्मार्टफोन यूज करने की आदत, जिंदगी भर पड़ सकता है पछताना

अगर आप दिन में घंटों तक स्मार्टफोन यूज करते हैं तो यह आदत आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप अपनी पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए काफी देर स्मार्टफोन या लैपटॉप यूज करते हैं या गेम खेलने या मूवी देखने के शौकीन हैं तो संभव है कि आपको आंखों की प्रॉब्लम्स से दो-चार होना पड़े. लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान रखकर आंखों में होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

स्क्रीन से दूरी बनाएं

1/5
स्क्रीन से दूरी बनाएं

अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं, जिसमें आपको घंटों तक स्क्रीन को देखना पड़ता है या आप ऑनलाइन क्लासेस लेने के लिए स्मार्टफोन या लैपटॉप का यूज करते हैं तो कोशिस करें कि लैपटॉप और स्मार्टफोन की स्क्रीन को अपनी आंखों से 20 से 26 इंच की दूरी पर रखें.

ब्राइटनेस कम करें

2/5
ब्राइटनेस कम करें

स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करने से भी आपको फायदा हो सकता है. अगर आपको देर तक लैपटॉप या मोबाइल फोन पर काम करना पड़े तो स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम रखें. इससे आपकी आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा और आप अपना काम भी कर पाएंगे.

ब्रेक लें

3/5
ब्रेक लें

लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें. इस दौरान अपनी आंखों को बंद करें या दूर की वस्तुओं को देखें. इससे आंखों को आराम मिलेगा. इससे आपका दिमाग भी रिफ्रेश होगा और आंखों के लिए भी अच्छा होगा.

चश्मे का इस्तेमाल करें

4/5
चश्मे का इस्तेमाल करें

लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय आंखों पर चश्मा पहनें. इससे भी आपको कम दिकक्त होगी और आप अपने काम पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *