WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784708419', '216.73.216.43')

नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आया कवासी, इलाज के दौरान मौत - Somanshu News

नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आया कवासी, इलाज के दौरान मौत

नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आया कवासी, इलाज के दौरान मौत

रायपुर: माओवादीयों के लगाये आई ई डी प्रेशर बम की चपेट मे आने से एक दस वर्षीय आदिवासी बालक जो गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बालक कों सी आर पी एफ केंप मे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से परिजन सदमे में है।

बताया जा रहा हैं कि बालक कवासी हिडमा मवेशी चराने जंगल गया हुआ था, इसी दौरान उसका पैर नकसलियों द्वारा लगाये गए प्रेशर बम की चपेट मे आ गया, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जीतेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सी आर पी एफ के जवानों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन मासूम बच्चे की जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इस घटना से परिजन पर दुख का पहाड़ टूट पडा है यहां बता दे माओवादियों के प्रेशर बम की चपेट में आकर कई निर्दोष ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *