WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781872731', '216.73.217.32')

IED ब्लास्ट से मासूम गंभीर रूप से घायल - Somanshu News

IED ब्लास्ट से मासूम गंभीर रूप से घायल

IED ब्लास्ट से मासूम गंभीर रूप से घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 10 साल का मासूम IED की चपेट में आ गया है। धमाके से उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। इसकी जानकारी मिलते ही CRPF के जवान मौके पर पहुंचे और प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट कर रखा था। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, नक्सलियों ने मुदवेंडी और पीडिया के बीच प्रेशर आईडी प्लांट किया था। शनिवार को पटेलपारा का हिड़मा कवासी (10) बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान मुरूमपारा के नजदीक IED पर उसका पर पड़ गया और जोर का धमाका हुआ। इस घटना में उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर पास में ही मौजूद अन्य ग्रामीण भी पहुंचे।

जिन्होंने तत्काल उसे घटना स्थल से उठाया और घर लेकर गए। इसकी जानकारी कुछ देर बाद CRPF के जवानों को मिली। जवान मासूम के घर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद जवानों ने घायल को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल इलाके में जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *