WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784436985', '51.195.244.157')

दुर्ग में शराब दुकान से 11 लाख की चोरी - Somanshu News

दुर्ग में शराब दुकान से 11 लाख की चोरी

दुर्ग में शराब दुकान से 11 लाख की चोरी

दुर्ग-भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के नयापारा शराब दुकान में चोरों ने गल्ले से 11 लाख रुपए पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में दर्ज समय के अनुसार चोरी की घटना को गुरुवार की रात 2:30 बजे के आसापास अंजाम दिया गया है। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। दुर्ग कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

चोरी करने वाले आरोपियों की संख्या लगभग चार के आसपास बताई जा रही है। यह शराब दुकान बीआईएस कंपनी (मुंबई इंट्रारग्रेटेड सीक्रेट इंडिया लिमिटेड कंपनी) संचालित कर रही है। आरोपियों ने शराब दुकान में रखे गल्ले से लगभग 11 लाख रुपए पार कर दिए।

शराब दुकानों की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की तैनाती की जाती है। इसके बावजूद इस तरह से चोरी की घटना को अंजाम देना कहीं-कहीं संदेह को भी जन्म दे रहा है कि क्या इस घटना में शराब दुकान से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं?

दुर्ग नगर सीएसपी चिराग जैन ने चोरी की इस घटना के संबंध में जांच जारी होने की बात कहकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। दुर्ग कोतवाली से महज 2 किलोमीटर दूरी पर हुए इस लाखों की चोरी की घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *