WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784711789', '216.73.216.43')

हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भरी, 4 आरोपी जेल दाखिल - Somanshu News

हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भरी, 4 आरोपी जेल दाखिल

हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भरी, 4 आरोपी जेल दाखिल

जशपुर  : छत्तीसगढ़ में हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना 4 लोगो को बहुत भारी पड़ गया हैं। जशपुर पुलिस ने ऐसी ही एक शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया हैं। इन चार आरोपियों ने कुनकुरी में भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अमसभा में हिन्दू धर्म के देवी देवता व हिन्दू धर्म गुरुओ के खिलाफ बयानबाजी की थी।
जशपुर जिले के थाना कुनकुरी में  हिन्दू देवी देवता व धर्म गुरुओ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की एवं संजय सक्सेना नाम के 4 लोगो को गिरफ्तार किआ हैं।
दरअसल, इन चारों ने भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त कार्यक्रम की आमसभा में हिन्दु धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अपषब्द टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं हैं, इन लोगों के द्वारा कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में 12 बजे से 15ः30 बजे तक आमसभा आयोजित कर धार्मिक गुरूओं के बारे में अपशब्द कहा था। जशपुर पुलिस द्वारा शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर विभिन्न जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *