WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784689029', '216.73.216.43')

रायपुर में यात्री बस से शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

रायपुर में यात्री बस से शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में यात्री बस से शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में आबकारी टीम ने यात्री बस में अवैध शराब लेकर आ रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मंडला से रायपुर आने वाली यात्री बस में अज्ञात व्यक्ति अवैध शराब साथ ला रहा है।

सूचना मिलते ही आबकारी टीम रायपुर ने टाटीबंध चौक पर बस को रुकवाया। बस में तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास से मध्य प्रदेश निर्मित 24 बोतल शराब जब्त की गई। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

दुकान पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

आबकारी टीम का कहना है कि विदेशी शराब मध्य प्रदेश के जिस जिले से लाई गई, वहां के कलेक्टर को कलेक्टर रायपुर के माध्यम से संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *