WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784442631', '51.195.183.248')

विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने रोकने के लिए चलाया वॉटर कैनन - Somanshu News

विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने रोकने के लिए चलाया वॉटर कैनन

विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने रोकने के लिए चलाया वॉटर कैनन

रायपुर  : छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकल पड़े हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, साय सरकार दिल्ली से चल रही है। वो नींद में है, इसलिए हम जगाने के लिए आए हैं।

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आने-जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *