WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782685284', '216.73.216.145')

धोखाधड़ी: कारोबारी को फंसाकर की तीसरी शादी, अब अलग होने मांगे 3 करोड़ - Somanshu News

धोखाधड़ी: कारोबारी को फंसाकर की तीसरी शादी, अब अलग होने मांगे 3 करोड़

धोखाधड़ी: कारोबारी को फंसाकर की तीसरी शादी, अब अलग होने मांगे 3 करोड़

रायपुर :  जीवन साथी चुनने का प्लेटफार्म शादी डॉटकॉम का उपयोग जालसाज अब ठगी के लिए करने लगे हैं। बिलासपुर की तीन बहनें ऐसा ही कर रही थीं। वे तलाकशुदा पुरुषों से शादी डॉटकॉम के माध्यम से संपर्क कर शादी करती ​थीं। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद पति और अन्य सदस्यों को प्रताड़ित करती थीं।

फिर अलग होने के लिए पैसों की डिमांड करतीं और जेवर लेकर चली जातीं। इन्हीं में शामिल एक बहन ने रायपुर के कारोबारी को धोखा देकर तीसरी शादी की। फिर प्रताड़ित कर उनसे 3 करोड़ की मांग करने लगी। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कारोबारी ने कोर्ट में केस लगाया। कोर्ट के आदेश पर उनकी पत्नी पूजा गुप्ता और उसकी बहनों ज्योति व कविता के ​खिलाफ ब्लैकमेलिंग, ठगी और शादी छिपाने का केस दर्ज किया गया। अब तीनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी प्रकाश अग्रवाल का कुछ साल पहले तलाक हो गया है। उन्होंने शादी डॉटकॉम में अपनी दूसरी शादी के लिए पंजीयन कराया। नवंबर 2018 में बिलासपुर की पूजा गुप्ता फोन आया। उसने प्रकाश को शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों की रायपुर में मुलाकात हुई। कारोबारी शादी के लिए रा​जी हो गए। पूजा ने अपनी बहन ज्योति गुप्ता, कविता गुप्ता और नाबालिग बच्ची से उनकी मुलाकात कराई। तीनांे ने बताया वे अपने पिता के साथ बिलासपुर में रहती हैं। कारोबारी ने आर्य समाज मंदिर में दिसंबर 2018 में शादी कर ली।

कुछ दिनों बाद पूजा ने पति को परेशान करना शुरू कर दिया। वह नाबालिग को लेकर अपनी बहन की बेटी बताकर ले आई। फिर सास को भी सताने लगी। परेशान होकर कारोबारी पूजा और बच्ची को अलग लेकर रहने लगे। उसके बाद पूजा ने अलग होने कारोबारी से तीन करोड़ मांगे। मना किया तो वह नाबालिग को लेकर थाने लेकर चली गई और पास्को के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। वह प्रकाश के घर का पैतृक जेवर लेकर चली गई। इसी दौरान प्रकाश को पता चला कि पूजा ने झूठ बोलकर उनसे तीसरी शादी की है। उसने सिर्फ एक शादी की जानकारी दी थी, जिसमें तलाक हुआ है। जबकि दूसरे पति से तलाक नहीं ली हैं। वह प्रकाश से तलाक लिए बिना फिर शादी डॉटकॉम में फिर अपना बायोडाटा डालने लगी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *