WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781426334', '54.39.0.170')

50 पाव अवैध देशी प्लेन शराब परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

50 पाव अवैध देशी प्लेन शराब परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार

50 पाव अवैध देशी प्लेन शराब परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार

जैजैपुर  पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 16.07.2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जैजैपुर नहर पुल के पास जैजैपुर में अवैध देशी प्लेन शराब रेड कार्यवाही किया गया।

आरोपी गोलू कुमार बर्मन पिता राजेंद्र कुमार बर्मन उम्र 24 साल ग्राम बेलाडुला थाना जैजैपुर के द्वारा अपने मोटर साइकिल प्लेटिना क्रमांक C. G. 11 A. Z. 3549 में टंकी के सामने 02 सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी अंदर अवैध 50 पाव देशी प्लेन शराब जुमला 9 बल्क लीटर शराब कीमती 4500/– रूपये को परिवहन करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 16.07.2024 के 21: 20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में प्र . आर.शंकर सिंह राज , आर. गोविंद पटेल, ज्वाला नेताम , यादराम चंद्रा, दिनेश पटेल, का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *