WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781426099', '51.161.65.11')

खाना मांगने पर पिता ने की 4 साल के मासूम की हत्या - Somanshu News

खाना मांगने पर पिता ने की 4 साल के मासूम की हत्या

खाना मांगने पर पिता ने की 4 साल के मासूम की हत्या

मध्य प्रदेश : बैतूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पिता ने अपने ही 4 साल के बच्चे को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला। फिर लाश को सड़क पर ही छोड़कर भाग निकला। मासूम की गलती इतनी सी थी कि उसे भूख लगी थी और वह शराबी पिता से खाना मांग रहा था। वारदात सोमवार रात 12 बजे कोतवाली थाने के सावंगा गांव की है। पुलिस फरार पिता की तलाश कर रही है।

टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया, ‘रात में डायल-100 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने बेटे के साथ मारपीट की है। बच्चा सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इरफान कुरैशी मौके पर पहुंचे। बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। उसकी मां के नासिक से आने का इंतजार है।

परेशान होकर मायके चली गई थी पत्नी, पुलिस पड़ताल में पता चला है कि आरोपी दुर्गेश (28) शराब पीने का आदी है। वह अपने 4 साल के बेटे कार्तिक के साथ नाना बुद्ध के घर रह रहा था। दुर्गेश शराब पीकर अक्सर पत्नी संगीता से विवाद करता था। परेशान होकर कुछ महीने पहले संगीता 6 साल की बेटी को लेकर अपने मायके महाराष्ट्र के नासिक चली गई थी।

शराब पीते पिता से मासूम ने मांगा था खाना, पुलिस ने बताया कि दुर्गेश ने सोमवार रात को खाना नहीं बनाया था। कार्तिक को भूख लगी थी। दिन में भी उसने भरपेट खाना नहीं खाया था क्योंकि पिता मजदूरी करने गया था। दुर्गेश शाम को मजदूरी से लौटा और शराब पीने बैठ गया। इसी बीच नशे में धुत पिता से मासूम ने खाना मांगा। वह भूख से रोने लगा। रोता देखकर दुर्गेश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बच्चा शांत नहीं हुआ तो उसका गुस्सा और भड़क गया। दुर्गेश बेटे को उठाकर घर से बाहर सड़क पर ले आया। यहां उसने फिर बच्चे को चुप होने को कहा। कार्तिक ने भूख से बिलखना बंद नहीं किया तो दुर्गेश उसे सीमेंट-कांक्रीट रोड पर पटकने लगा।

रात 12 बजे अचानक बच्चे की चीख सुनकर लोग घरों से बाहर निकले। देखा कि दुर्गेश कुल्हाड़ी लिए खड़ा था जबकि कार्तिक सड़क पर पड़ा था। लोगों के चिल्लाने पर दुर्गेश भाग निकला। वह बच्चे को घर से उठाकर दूर ले आया था इसलिए नाना बुद्ध को भी वारदात की भनक नहीं लगी। लोगों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे।

पुलिस की 3 टीमें कर रहीं आरोपी की तलाश, दुर्गेश भैंसदेही के पास बेलधाना का रहने वाला है। बचपन से ही अपने नाना बुदधू के घर रह रहा था। उसने पांच साल पहले महाराष्ट्र में मजदूरी करते हुए संगीता से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने दुर्गेश की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं। हर संभावित ठिकाने पर उसकी तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *